उत्तर पूर्व महोत्सव ‘‘आक्टेव’’ का शुभारंभ आज से भोपाल में 

उत्तर पूर्व महोत्सव ''आक्टेव'' का शुभारंभ आज से भोपाल में 


भोपाल। भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर द्वारा उत्तर पूर्व महोत्सव ''आक्टेव'' का भव्य शुभारंभ आज से भोपाल के बी.एच.ई.एल., दशहरा मैदान में होगा। यह महोत्सव 20 दिसम्बर तक चलेगा। महोत्सव में बिहू, भोरताल, सिंघी छम, याॅक नृत्य, इमे-रेलों, दीर नृत्य, ढोल चोलम व थांगटा, होजागिरी नृत्य व बिजू एवं झूम नृत्य, वारियर नृत्य, मुनगंटा/हार्वेस्ट नृत्य, सव्वलाकिया नृत्य, चेराव नृत्य, लोवातना नृत्य एवं बांग्ला नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। 


आयोजन में विशेष सहयोग भेल जन सेवा समिति भोपाल द्वारा किया जा रहा है। महोत्सव में प्रवेश निःशुल्क है।